फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निराई कर रही महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश

Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। पति के साथ खेत में निराई कर रही मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मनिकौरा की महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मुंडेरवा थाना क्षेत्र की नैना देवी पत्नी प्रद्युम्न निषाद अपने खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थीं। बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक युवक बाइक चालू रखा और दूसरा युवक नैना देवी के गले से चेन झपटकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को दी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में चैन स्नैचिंग की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
इससे पहले, एक सप्ताह पूर्व मनिकौरा निवासी पूजा देवी पत्नी राधेश्याम का भी मंगलसूत्र बाइक सवार युवकों ने छीन लिया था। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बेहिल गांव की नीरज पत्नी धर्मेंद्र से भी चैन और मोबाइल छीनने की कोशिश हुई मगर महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चोर का मुकाबला किया और उसके हाथ में दांत से काट लिया। चोर मोबाइल फेंककर भाग निकले। नीरज महादेवा चौकी पहुंचीं, पुलिस ने उनकी बहादुरी की सराहना की थी। शुक्रवार को बेहिल गांव की ही निर्मला पत्नी शंकर विश्वकर्मा की चेन भी दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार चोरों ने खेत में ही काम करते वक्त झपट लिया और भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी मुंडेरवा अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें