फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती को मेडिकल कॉलेज की सौगात

Sat, 01 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज में सभा को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री जेपी नडडा।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में शहर व आसपास के गंभीर रोगियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ या गोरखपुर नहीं भागना पड़ेगा। उन्हें सस्ता और सुलभ इलाज बस्ती में ही मिलेगा। यह भरोसा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को बस्ती में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते    वक्त दिया। 
विज्ञापन


टीबी अस्पताल में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि गंभीर रोगों के इलाज में जिले और मंडल पर आत्मनिर्भर सरकारी सेंटर हों। इंसेफेलाइटिस या अन्य बड़ी समस्या से ग्रस्त रोगियों को इलाज के लिए दूसरे शहरों तक न जाना पड़े। इसके लिए एम्स और मेडिकल कॉलेज की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। शिकवा रखने की शैली में कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जो कि एम्स के लिए जमीन नहीं दे पा रहा है।

पांच सौ बेड वाले जिला टीबी चिकित्सालय को उच्चीकृत कर बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का भवन चार मंजिला होगा। इलाज की सुविधाएं इस परिसर में रहेंगी, जबकि चिकित्सकों के आवासों का निर्माण ओपेक चिकित्सालय कैली से पांच किलोमीटर दूर रामपुर में होगा। करीब 190 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए पांच करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। शिलान्यास समारोह में प्रदेश सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं कृषि राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह तथा खेलकूद, युवा कल्याण तथा आबकारी मंत्री राम करन आर्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल के अलावा डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपा शंकर सिंह, एडीएम, सीडीओ, सीएमओ जेपी सिंह, डिप्टी सीएमओ सीएल कन्नौजिया आदि सभी अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष  दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, डॉ. नागरदास मिश्र, दयाराम चौधरी,  क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विजयसेन सिंह,  प्रेमसागर तिवारी, अमित शुक्ल, विनोद शुक्ल, अश्वनी उपाध्याय, अरविंद  शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, अनूप खरे, अभिषेक पाल, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी,  केके दूबे, सत्येंद्र शुक्ल, कैप्टन अमरनाथ पाठक, पुष्कर आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें