फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहालग से पहले बाजार में बढ़ी चहल पहल, लहंगे और साड़ियों की डिमांड

विज्ञापन
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी और सहालग को देखते हुए बाजार में सूती वस्त्रों की लेटेस्ट डिजाइनें बाजार में आ गई हैं। इसमें युवाओं को राउंड नेक, कॉलर टीशर्ट और प्लेन कुर्ता ज्यादा पसंद आ रहा है। शादी समारोह के लिए नार्मल पैंट-शर्ट और प्रिंटेड-प्लेन कुर्ता खरीद रहे हैं। महिलाओं को भी प्रिंटेड कुर्ता अधिक भा रहा है।
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार के राजेंद्र मोदी ने बताया कि लोग गर्मी से बचाव के साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं। ऐसे में राउंड नेक और कॉलर टीशर्ट जेब के साथ ज्यादा युवा पसंद कर रहे हैं। इसमें प्रिंटेड, प्लेन सभी तरह की खरीद हो रही है। कामकाजी लोग कॉलर प्लेन टीशर्ट और बाकी लोग प्रिंटेड और राउंड नेक की टीशर्ट खरीद रहे हैं। शादी-समारोह में प्रिंटेड कुर्ता और प्लेन कुर्ता की खूब खरीद हो रही है।
रेडीमेड गारमेंट कारोबारी अमित ने बताया कि लोग बच्चों के लिए कॉर्डशर्ट और महिलाएं सूती सलवार-सूट अधिक खरीद रही हैं। गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए भी महिलाएं बच्चों और खुद के लिए सूती और लेटेस्ट डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। पूरी आस्तीन की सूती शर्ट कैजुअल पैंट और जींस की भी खरीदारी बढ़ी है। इनमें कॉलेज जाने वाले युवा और कामकाजी लोग ज्यादा हैं।
विज्ञापन

सौरभ तुलस्यान के अनुसार, राजस्थानी साड़ी, लहंगा की भी मांग है। कई ब्रांड में साड़ियां उपलब्ध हैं। सहालग में नार्मल साड़ी से लेकर महंगे दर की साड़ियां खूब भा रही हैं। शेरवानी, सूट और अन्य कपड़े की बिक्री शुरू है। शेरवानी पर ऑफर दिए जा रहे। 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक की शेरवानी है। ग्राहक अजय ने बताया कि शेरवानी के दर में वृद्धि दिख रही है। पुरुषों की क्रीम जॉर्जेट शेरवानी सेट भी खूब भा रही है। ऐसे में दुकानदार भी नए स्टाॅक मंगवा लिए हैं।
गांधीनगर के अलावा मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा, पांडेय बाजार में इन दिनों भीड़ बढ़ी हुई है। जिन घरों में शादी-विवाह का आयोजन होना है, उनके परिवार इन दिनों कपड़े के बाजार में खरीदारी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें