फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों के रंग से बाजार गुलजार, ग्राहकों के साथ बढ़ रही खुशियां

विज्ञापन
बाजार में चिप्स, पापड़ व खजूर की सजी दुकान संवाद - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
बस्ती। रंगों के पर्व होली की धूम नजर आने लगी है। बाजार भी सजकर तैयार हैं। सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की उमड़ रही भीड़ से व्यापारी भी गदगद हैं। दुकानदारों को होली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार मार्च को होली है। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। बाजार में भी इसकी रौनक साफ तौर पर देखी जा सकती है। सुबह होते ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाता है। सभी दुकानें अपने समय से खुल जाती हैं और ग्राहकों का इंतजार शुरू हो जाता है। दिन चढ़ने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को खरीदारी के लिए बाजार आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये देर शाम तक चलता रहता है।
खासकर कपड़ों की दुकानों से लेकर किराना दुकान पर भारी भीड़ लोगों की उमड़ रही है। रंग, गुलाल से लेकर रंग-बिरंगी पिचकारी और मुखौटों से बाजार पूरी तरह से सज चुका है। रंग बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

खासकर पिचकारियां और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद हैं। बच्चों में इसका क्रेज देखा जा रहा है। यही हाल कपड़े की दुकानों पर भी है। अबीर, गुलाल की दुकानों से बाजार पूरी तरह से पट चुका है। होली के पर्व में अभी तीन दिन भले ही हैं, लेकिन इसकी धूम घरों से लेकर बाजारों तक में साफ तौर पर देखी जा रही है। चिप्स, पापड़ से लेकर गुझिया और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ी है। लोगों ने घरों में भी तैयारियां तेज कर दी हैं। होली के पर्व को देखते हुए दुकानों, प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने भी तैयारी मुकम्मल कर ली है।
दुकानदारों का कहना है कि होली की खरीदारी तो बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है, लेकिन अभी उतनी संख्या में लोग नहीं आ रहे हैं, जितनी उम्मीद लगाई है। वहीं, रमजान में खजूर और ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ी है। रोजेदार शाम को इसकी खरीदारी कर रहे हैं। गांधीनगर, कंपनीबाग, पांडेय बाजार, मंगल बाजार और कस्बाई बाजार में रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें