फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 2100 दीपों से मंडी परिसर हुआ रोशन

विज्ञापन
दीये से जगमगाया मंडी परिसर स्रोत विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
पुरानी बस्ती/मानिकचंद। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली में शुक्रवार को 2100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। रोशनी से सब्जी मंडी, फल मंडी, गल्ला मंडी, क्रय केंद्र और कार्यालय परिसर जगमगा उठे। मंडी के तीनों मुख्य द्वारों को भी दीपों से सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, कोऑपरेटिव अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, डीडीए ज्योति यादव, डीडीसी अमन कुमार और मंडी सचिव रामकुमार यादव ने दीप प्रज्वलित किए। डीडीए ज्योति यादव ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, प्रेरक मिश्रा और राजेंद्र नाथ तिवारी ने जनपद की खुशहाली और आपसी सद्भाव की कामना की। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी ने पांच किसानों और पांच व्यापारियों को अंगवस्त्र व शाल देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, देवर्षि मिश्रा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें