फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत का मुख्य बाजार अतिक्रमण का शिकार

Tue, 03 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत का मुख्य बाजार अतिक्रमण का शिकार है। पटरियों तक दुकानें बढ़ा लेने से सड़क पर गाड़ियां खड़ी किए जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप में राहगीरों काे जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में मुख्य मार्ग सहित बखिरा मार्ग, डुमरियागंज मार्ग, भानपुर मार्ग पर दुकानदार पटरियों तक दुकानें व रेहड़ी लगा रहे हैं। सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
बाजार में चार पहिया व दो पहिया वाहन लेकर गुजरना मुश्किल हो गया है। कस्बे में जाम की वजह ई-रिक्शा भी हैं। सड़क पर बेतरतीब ई रिक्शा खड़ी कर देने से यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम गुलाबचंद्र ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।
विज्ञापन

उसके बाद अब तक अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र के फूलचंद यादव, राजकुमार, भानु, दीपक विजय, रोशन, हरिराम, समीर समेत कहना है कि रुधौली कस्बे में अतिक्रमण बढ़ने से राहगीरों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है।
जिम्मेदार इस पर जरा सा ध्यान नहीं देते हैं। उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि ईओ को निर्देशित कर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो तहसील प्रशासन की टीम भी साथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें