फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर डाकघर का ताला टूटा, दो गुमटियों में भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर डाकघर का ताला टूटा, दो गुमटियों में भी चोरी
विज्ञापन

भानपुर। कस्बा चौराहे पर स्थित उप डाकघर और दो गुमटियों का ताला टूटने से पड़ाव पर खलबली मच गई। मंगलवार की सुबह डाकघर पहुंचे शाखा डाकपाल प्रहलाद ने डाकघर का ताला टूटा और शटर खुला देख चोरी की आशंका जताई। बाद में डाक घर के सामने स्थित पान की गुमटी और उसके बगल स्थित एक फुटवियर की दुकान का भी ताला टूटने की बात सामने आई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। वहीं डाकपाल ने अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। जांच के लिए पहुंचे डाक निरीक्षक संयुक्त प्रभार डुमरियागंज राजेश यादव ने अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। डाक निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अभिलेख अथवा रकम गायब मिलने पर शाखा डाक पाल के माध्यम से तहरीर दिलाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें