फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जिले का हाल: समय से नहीं खुलता ताला, बाहर खेलते हैं विद्यार्थी

Thu, 01 Sep 2022 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रधानाध्यापक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान का बेबुनियाद है। विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। जमीन को लेकर कुछ विवाद है, इसी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बावरपार प्राथमिक विद्यालय में लटका ताला व पढ़ाई करने पहुंचे बच्चे। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय बावरपारा में नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समय से विद्यालय पर शिक्षकों के न पहुंचने से ताला लटका रहता है। विद्यार्थी बाहर खेलते हैं। इसकी शिकायत गांव के प्रधान शमीम ने खंड शिक्षाधिकारी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि बीएसए ने कहा है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय सुबह आठ बजे तय है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय बावरपारा में तैनात शिक्षकों के लिए समय मायने नहीं रखता। विद्यालय में प्रधानाध्यापक, दो सहायक शिक्षक व एक शिक्षामित्र तैनात हैं।

प्रधानाध्यापक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान का बेबुनियाद है। विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। जमीन को लेकर कुछ विवाद है, इसी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए डॉ. इंद्रजीत कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें