फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं आई परीक्षा केंद्रों की सूची

Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में शनिवार को काफी हलचल रही। संभावना जताई गई कि परिषद से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचने के बाद से ही लोग सूची के इंतजार में थे। इस बीच कुछ विद्यालयों के प्रबंधक भी कार्यालय में आते- जाते रहे। इसके अलावा कर्मचारियों, अधिकारियों का फोन दिन भर बजता रहा। सभी ने एक ही उत्तर दिया कि अभी सूची आई नहीं है।
पूरे दिन इंतजार के बाद देर शाम तक जब सूची नहीं आई तब लोग शांत हुए। इस बार 27 नवंबर को ही परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण की घोषणा परिषद की ओर से कर दी गई थी।
विज्ञापन

दो दिन बीतने के बाद भी अभी इसका निर्धारण नहीं हो पाया है। विभागीय जानकारों का कहना है कि कुछ जनपदों से सत्यापन रिपोर्ट भेजने में देरी हुई है। इस वजह से केंद्रों के निर्धारण में विलंब हो रहा है। माना जा रहा था कि शनिवार तक सूची जारी हो जाएगी। लेकिन, यह संभव नहीं हो पाया।
तमाम विद्यालय प्रबंधक विभाग से दिन भर जानकारी करते रहे। पिछले सत्र में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 124 केंद्रों का निर्धारण हुआ है। परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग पांच हजार गिरावट आने की वजह से इस बार इन केंद्रों की संख्या घटने की उम्मीद है।
ऐसे तमाम निजी विद्यालय प्रबंधन उहापोह की स्थिति में है। छात्र संख्या घटने से यदि केंद्रों की संख्या कम हुई तो केंद्र बनने के मापदंड खरे उतरने के बाद भी कुछ विद्यालयों को सूची से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें