बभनान। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड में शुक्रवार की रात मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में एक युवक के सिर में व एक महिला चोट लगी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोग शांत हुए। इस दौरान सालगिरह पार्टी में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के एक मोहल्ले में शादी की सालगिरह की पार्टी चल रही थी। उसमें शामिल कुछ लोग समय माता मंदिर गेट के पास किराने की दुकान से रात 11:00 बजे रात में नमकीन बीड़ी व गिलास मांगने पहुंचे। दुकानदार में देर रात होने की बात करके सामान देने से मना किया तो उग्र लोगों ने मारपीट पर उतारू हो गए। चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष थाने पर आपस में सुलह कर लिए हैं।