फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान कुल 25 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और दुकान बंद कर भागने वाले पांच दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों के औचक निरीक्षण के लिए तीन टीम का गठन किया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इन टीमों ने कुल 25 कीटनाशक के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
इस दौरान संदिग्ध 17 रसायनों के नमूने संग्रहित किए गए। जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला विश्लेषण में भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेसर्स कृष्णा बीज भंडार का स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण और कैश मेमो पर की लाइसेंस नंबर अंकित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

मेसर्स सागर बीज भंडार रुधौली के प्रतिष्ठान के यहां कीटनाशी रसायनों का रेट लिस्ट और स्टाॅक पंजिका उपलब्ध नहीं मिली।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने इन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जबकि चौधरी बीज भंडार भानपुर रोड रुधौली, मौर्या बीज भंडार पंडूल घाट रोड कंप्तानगंज, ओझा खाद एवं बीज भंडार पंडूल घाट रोड कंप्तानगंज, फर्टीलाइजर एवं बीज भंडार विशेषरगंज एवं समग्र ग्रामीण कृषि सेवा केंद्र विशेषरगंज को छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भागने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें