बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कुसौरा बाजार में नाले के दोनों छोर बंद होने से जलभराव से निजात के लिए एनएचएआई ने साइफन लगाकर नाले की लंबाई बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है।
एनएचएआई से जुड़े लोगो का कहना है कि बाजारों में सड़कों को बचाने के लिए नाले का निर्माण किया गया है न कि लोगों के घरों की नालियों से निकलने वाले पानी के लिए। कुसौरा बाजार में सड़क के किनारे बने घरों के लोगों ने अपनी नालियों को नाले में मिला दिया है। लोगों को अपने घरों की नालियों को इस नाले से जोड़ने से मना किया जाएगा। यदि लोग अपने घरों का पानी नाले में छोड़ना बंद नहीं करते हैं तो स्थानीय प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।
-
नाले के छोर बंद होने की जानकारी होने के बाद सर्वे कराया गया। पता चला कि स्थायी नाला बनवाने में समय लगेगा। इसलिए साइफन लगाकर ही जल्दी नाले की लंबाई को बढ़ाया जा रहा है। इस नाले में घरों की नालियां जोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। -ललित प्रताप पाल, पीडी एनएचएआई लुंबिनी-दुद्धी मार्ग