फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली निगमों के निजीकरण की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे कर्मचारी

Fri, 13 Jun 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली कर्मचारियोें का विरोध प्रदर्शन मुख्य अभियंता कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के कहा कि सरकार बिजली निगमों के निजीकरण पर आमादा है लेकिन कर्मचारी सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने कहा कि बिजली निगमों के निजीकरण से सबसे ज्यादा नुकसान यहां की गरीब जनता को होगा। सरकार पहले ही अपना बहुत सारा धन बिजली निगमों की हालत सुधारने पर खर्च कर चुकी है लेकिन, अब जब स्थिति में सुधार हो रहा है तो सरकार इन निगमों के निजीकरण पर आमादा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस मंशा को विफल करने के लिए कर्मचारियों का एकजुट रहना होगा तभी यह आंदाेलन सफल हो पाएगा। विरोध प्रदर्शन में सत्य प्रताप सिंह आशुतोष लहरी अनुज कनौजिया विजयपाल अवनीश कुमार अभिषेक कुमार अजीत कुमार राजकुमार अजय पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें