फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायाकल्प टीम ने जिला, महिला और हर्रैया अस्पताल का किया मूल्यांकन

विज्ञापन
निरीक्षण करती टीम।
विज्ञापन
बस्ती। जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया का कायाकल्प योजना के तहत नामित तीन टीमों ने मूल्यांकन किया। तीनों अस्पतालों का टीम ने कोना-कोना देखा। उपलब्ध सेवाएं देखीं।
विज्ञापन

एनएचएम से नामित टीम के अधिकारी अस्पतालों में पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने मरीज के अस्पताल से आने से लेकर छुट्टी मिलने तक को जांचा। साथ ही अस्पताल के अभिलेखों के रखरखाव एवं स्वच्छता को भी देखा। यह टीम अपनी निरीक्षण रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जिला अस्पताल में डॉ. शाह मोहम्मद फैजान ने मय टीम निरीक्षण किया। चिल्ड्रेन वार्ड, पीआईसीयू, एनआरसी, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कक्ष, ओटी, वार्ड और ओपीडी में सुविधाएं देखी। फार्मेसी में दवा वितरण के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी, आईसीयू और ट्रामा सेंटर व ब्लड बैंक समेत वार्ड में बेड आदि की सुविधा देखी। चिकित्सा उपकरण और साफ-सफाई की सुविधा देखी। डॉक्टरों की उपस्थिति, रजिस्टर का भी अवलोकन किया। खून जांच केंद्र में भी जांच सुविधा देखी। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद, डॉ. वीके सोनकर, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. विनोद कुमार, धनंजय सिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
महिला अस्पताल में जांची गई सुविधाएं: बस्ती। कायाकल्प टीम के स्वास्थ्य परामर्शदाता डी देवनाथ, डॉ. संजय प्रियदर्शनी, डॉ. मोहम्मद अयान एवं उनके साथी सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का सर्वे किया। टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, लैब, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, केएमसी वार्ड का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकलवेस्ट का निस्तारण भी जांचा। टीम ने मरीजों को अस्पताल की कैंटीन से मिलने वाले खाद्य पदार्थ को परखा। प्रसूता को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें