फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार के बाद परदेस वापसी का सफर दुश्वार

विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
बस्ती। होली के बाद एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। त्योहार में महानगरों से गांव आने वाले परदेसी वापस जाने लगे हैं। शनिवार को होली स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। त्योहार बाद महानगरों को जाने वाले परदेसी भीड़ का सामना करते हुए अपने रोजी-रोटी के लिए शहर जा रहे हैं। सुबह से शाम तक स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। तमाम यात्रियों के पास कंफर्म टिकट न होने पर जनरल टिकट से मुश्किलों का सामना करते हुए ट्रेन के कोच में चढ़ते हुए देखे गए।
होली स्पेशल ट्रेनों में तत्काल में कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मजबूर होकर लोग जैसे-तैसे यात्रा करने को मजबूर हैं।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली त्योहार के बाद शहर को वापस जाने वाले यात्रियों की धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें