फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदलता मौसम बच्चों को कर रहा बीमार...सता रहा बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में हो रहे बदलाव का असर छोटे बच्चों की सेहत पर तेजी से पड़ा है। इससे जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 20 से अधिक बच्चे दस्त, खांसी और वायरल संक्रमण व बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि प्रतिदिन 150 की ओपीडी हो रही है। इसमें से 20 से ज्यादा बच्चे दस्त, खांसी और बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या 12 से 15 के बीच थी। शेष बच्चे सामान्य रोग से पीड़ित दिखे। बताया गया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, बढ़ता प्रदूषण और बच्चों के खान-पान में लापरवाही इसके प्रमुख कारण हैं।
बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलने लगता है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों में सर्दी-खांसी के साथ बुखार और पेट से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। बच्चों को बाहर का तला-भुना, ठंडा या अस्वच्छ भोजन देने से बचें। घर का ताजा, साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन ही बच्चों के लिए बेहतर होता है। इसके साथ ही बच्चों को साफ पानी पिलाना और हाथ धोने की आदत डालना भी जरूरी है। इस समय मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

समय रहते सावधानी बरती जाए तो बदलते मौसम में होने वाली इन बीमारियों से बच्चों को काफी हद तक बचाया जा सकता है। शनिवार को ओपीडी में कुल 842 पर्चे बनाए गए। बाल रोग विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ रही। गंभीर बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें