बनकटी। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) बस्ती मंडल निर्मल कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बनकटी ब्लाॅक र्कायालय का निरीक्षण किया। योजनाओं की समीक्षा कर भवनों की रंगाई-पुताई सहित साफ-सफाई संबंधी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल से जानकारी हासिल की।
बुधवार की दोपहर में संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) निर्मल कुमार द्विवेदी ब्लाॅक कार्यालय पहुंच कर सबसे पहले स्थापना से जुड़ी सेवा पुस्तिका, उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, आकस्मिक अवकाश पंजिका, आईजीआरएस जन सुनवाई पंजिका समेत कार्यालय के विभिन्न अभिलेख और विभिन कमरों के काउंटर का गहनता से निरीक्षण किया। एडीओ कार्यालय में अव्यवस्थित रखें पत्रावलियों पर नाराजगी जताते हुए उसे व्यवस्थित तरीके से आलमारी में रखने को कहा और भवन की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिए। इस दौरान आशुतोष पटेल, सुधीर सिंह, मदन गोपाल पांडेय, अर्चिता द्विवेदी, प्रमिला चौधरी, प्रदीप गुप्ता, ज्योति पटेल, मनोज कुमार चतुर्वेदी, जितेन्द्र चौधरी, स्तुति पांडेय, प्रमोद मिश्रा, सत्येन्द्र चौधरी, बाल्मीकि समेत अन्य मौजूद रहे।