बस्ती। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएस दुबे के आदेश के बाद भी सीएचसी मुंडेरवा के क्रियाशील होने का मामला लटक गया है। सीएमओ स्तर से इसके संचालन के लिए एमओआईसी को सिर्फ प्रशासनिक अधिकार दिया गया। वित्तीय अधिकार से वंचित रखा गया है। ऐसे में एमओआईसी पूर्व की भांति पीएचसी बनकटी से ही सीएचसी का संचालन कर रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी सूर्यमणि पांडेय ने डीएम से शिकायत की थी। इस पर सीएमओ को सीएचसी क्रियाशील करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने एमओआईसी को सीएचसी क्रियाशील बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकार दिया। मगरए वित्तीय अधिकार से वंचित रखा। इस वजह से सीएचसी क्रियाशील नहीं हो पा रही है। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि सीएचसी मुंडेरवा का प्रशासनिक चार्ज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मेहनाज गनी को दे दिया गया है। जल्द ही उन्हें वित्तीय चार्ज भी दे दिया जाएगा। पीएचसी बनकटी पर मरीजों के देखने के लिए अलग से किसी डॉक्टर की तैनाती की जाएगी, ताकि कोई असुविधा न हो।