फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा बंजर भूमि पर कब्जे का मुद्दा

Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील के महसों कस्बे में बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तीन बार मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके तहसील प्रशासन निस्तारण नहीं कर सका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 10 अक्तूबर 2022, 22 नवंबर 2022 और 18 जुलाई 2023 को इस संबंध में शरद चंद्र पांडेय ने प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें कहा गया है कि बंजर की जमीन पौधारोपण के लिए छोड़ी गई थी। मगर, क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से उस पर कुछ लोगों ने टिन शेड और पक्का चबूतरा निर्माण कर लिया है।
पश्चिम और दक्षिण तरफ पक्की दीवार बनवा ली है। इस प्रकरण में अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्रवाई न करके उप जिलाधिकारी बस्ती सदर एवं तहसीलदार के स्तर से हीला हवाली की जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें