फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 स्पर्धा में बस्ती के पांच खिलाड़ी

Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाराष्ट्र में प्रस्तावित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया है। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 का आयोजन 10 से 13 जनवरी के बीच कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में होगा। जिसमें बालक वर्ग प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर के छात्र राजकुमार, झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के छात्र विवेक और राज गौर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया विकास खंड हर्रैया की छात्रा संध्या और प्रियांशी का चयन हुआ है। ये सभी बच्चे कई प्रतियोगिताओं में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेले हैं और विजेता बने हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि यह हर्ष की बात है। बच्चों ने जिस तरीके से मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें