भानपुर। भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को रामनगर ब्लॉक परिसर में बैठक का खाद-बीज की समस्या पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि गोदामों पर खाद-बीज की रेट सूची नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में ओवर रेटिंग कर बेची जा रही है। यदि गोदामों पर रेट सूची नहीं लगाई गई तो भाकियू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामजीत चौधरी ने की। बैठक के बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा गया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निजी खाद विक्रेता 1650 रुपये में डीएपी, एनपीके और यूरिया 450 से 500 रुपये प्रति बोरी बेच रहे हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। धान खरीद केंद्रों पर खरीद आसान की जाए, ताकि किसानों की समस्याओं का सामना न करना पड़ा।