फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने के खेत में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर राख

Tue, 11 Nov 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के गोनार गांव के सिवान में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लगने से शंकर यादव की गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाम के समय खेत से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बा और पाइप लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के खेतों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव के लोगों ने प्रशासन से आग से प्रभावित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें