फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरिया लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलटा

Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना के महाराजगंज (तेलिया डीह) के पास बुधवार दोपहर खतरनाक ढंग सेओवरलोड सरिया लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निर्माण एजेंसी के लिए सरिया लादकर ट्रॉला चालक सतीश वर्मा निवासी भवनापुर थाना हरैया कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। पीछे की तरफ ज्यादा सरिया बढ़ा होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दूसरे लेने में चला गया। उसी समय गुजर रहे ट्रेलर की टक्कर के बाद डिवाइडर के पास पलट गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने बताया कि फोरलेन पर ऐसे ओवरलोड वाहन सरिया, बिजली का पोल, रेत, लकड़ी ढुलाई करते नजर आते हैं, जिसे देखकर ही डर लगता है। परिवहन विभाग के नियम-कानून केवल फाइलों तक सिमटे हुए हैं। लोग ट्रैफिक नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। जो कहीं ना कहीं हादसे का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें