फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेंशन धारकों का 10 मई तक सत्यापन पूरा करने के निर्देश

Thu, 01 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। शासन के निर्देश पर ब्लाक क्षेत्र के वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है। ब्लाक क्षेत्र के 86 ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले वृद्धा पेंशन के 11501 लाभार्थियों के अलावा निराश्रित महिला 3107 तथा 1242 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी हैं। पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण बहादुरपुर सुरेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन सचिव कर रहे हैं। 30 अप्रैल तक लगभग 70 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। शेष बचे लाभार्थियों का सत्यापन 10 मई तक पूरा करने के निर्देश सचिवों को दिया गया है। सत्यापन पूरा होने पर संपूर्ण डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें