फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे दिन भी आगे नहीं बढ़ सकी जांच प्रक्रिया

Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांडेड दवाएं बेचने का आरोप में सील किया गया है जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला महिला अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक दूसरे दिन शनिवार को भी नहीं पहुंचे। इससे जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। व्यापारियों के विरोध के बाद इस केंद्र को शुक्रवार को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उम्मीद थी कि संचालक या उनके अधिकृत कर्मचारी प्रस्तुत होंगे तो जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मगर, ऐसा नहीं होने पर दवा व्यवसायी तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।

शुक्रवार को महिला अस्पताल के बाहर स्थित दवा दुकानदारों ने जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक दवाओं की आड़ में ब्रांडेड दवाओं की बिक्री का आरोप लगाया था। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया था। इसी के बाद जन औषधि केंद्र को बंद कर कर्मचारी भाग खड़े हुए। मौके पर जब औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार पहुंचे तो केंद्र बंद पाया गया था। उन्होंने दरवाजे पर संचालक के नाम नोटिस चस्पा कर इस केंद्र को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
महिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र सील कर दिया गया है। संचालक को शनिवार को बुलाया गया था। मगर, वह नहीं आए। उनके आने के बाद दवाओं की जांच की जाएगी। यदि ब्रांडेड दवा मिलेगी तो लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। वैसे संबंधित सेंटर के पास ब्रांडेड दवा दुकानों की तरह ही लाइसेंस है।
-अरविंद कुमार, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें