फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रभारी अधिशाषी अधिकारी ने नगर पंचायत भानपुर मे कांवड यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। नगर पंचायत क्षेत्र मे बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से बड़वा समय माता मंदिर तक जाने वाले कांवड यात्रा मार्ग का प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत एसडीएम राजेश कुमार यादव ने मंगलवार देर शाम को औचक निरीक्षक कर व्यवस्था का हाल जाना। साथ ही निकाय में हो रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैडवा समय माता मंदिर परिसर में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर एवं कस्बा पड़ाव पर स्थित शिव मंदिर तथा सिसवा बुजुर्ग में मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने सभी शिव मंदिरों को जाने वाले रास्तों को साफ सुथरा रखे जाने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त शिवाला एवं धार्मिक स्थान के आसपास सावन मास को देखते हुए दैनिक रूप से विशेष सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सफाई नायको और कर्मियों से सफाई कार्यो में लापरवाही न बरतने की बात कही। इस मौके पर अविनाश मिश्रा, वीरेंद्र मौर्या, रवि सिंह, सफाई नायक रणजीत सिंह, अरुण कुमार, अनिल पांडेय, आदित्य शुक्ला, विनोद शुक्ला योगेश, रमन सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें