फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 लागू होने से गांवों के विकास को मिलेगी नई दिशा

Fri, 12 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय अधिकारियों का पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 विषयक कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 लागू होने से गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी। पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 विषय पर एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं मॉडल ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण में विकास संबंधी तौर-तरीके बताए गए। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण में समस्त तहसीलों के तहसीलदार, विकास खंडों से विकास खंड अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी कृषि समाज कल्याण, सांख्यिकी, एनआरएलएम, स्वास्थ्य, एवं शिक्षा विभाग के समस्त विकास खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक शैलेश पांडेय, सूर्यभान एवं अरुण कुमार की ओर से पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विभिन्न विभागों के इंडीकेटर के बारे में समस्त अधिकारियों को अवगत कराया गया। डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 लागू होने से ग्राम पंचायतों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और पंचायतें और पारदर्शी एवं समृद्ध होगी। समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सभी अपने-अपने विभागों से संबंधित डाटा को भरवा कर ग्राम पंचायत के ग्रेडिंग को बेहतर बना सकते हैं, जिससे ग्राम पंचायतें पुरस्कार पाने की कैटेगरी में शामिल हो सकती हैं। इस दौरान एडीपीआरओ अरुण कुमार, राजा शेर सिंह, विनीत मिश्रा, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें