फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज निरस्त रहेंगी हमसफर और लखनऊ एक्सप्रेस

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। वहीं रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस और लखनऊ एक्सप्रेस को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस और लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे की ओर से सोमवार और मंगलवार तक के लिए निरस्त कर दिया है। सोमवार को इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरे ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने से पहले से टिकट कंफर्म करा चुके यात्रियों को मजबूर होकर टिकट निरस्त कराने पड़े और अपनी यात्रा दूसरे विकल्प से पूरी की।
वहीं रेलवे समय सारिणी के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 4:30 घंटे और गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम 6:30 बजे आने का समय था। लेकिन ट्रेन के लेट होने से अब यह ट्रेन रात दो बजे के बाद आने की संभावना है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से हमसफर और लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है। जबकि कोहरे के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें