फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जर्जर हो गया हाईवे...आए दिन हो रहे हादसे

Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में नहर कॉलोनी से पाॅवर हाउस तक राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क ध्वस्त हो गई है। इसका निर्माण करीब आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग की तरफ किया गया था।
विज्ञापन

दो लेन चौड़ी सीसी सड़क बनाई गई थी जो मौजूदा समय में जगह-जगह टूट गई है। इसके चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसी मार्ग से लोग बभनान, मनकापुर होकर दर्जी कुआं तक यात्रा करते हैं। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे हरैया से गोंडा जिले के दर्जी कुआं तक जाने वाली 67 किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 2019 में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित की गई थी। हाईवे घोषित होने के बाद इस सड़क का निर्माण एनएच लखनऊ डिविजन ने कराया। मौजूदा समय में यह सड़क अयोध्या डिवीजन में ट्रांसफर हो गई है।
बभनान के नगरीय क्षेत्र में पड़नेे वाले लगभग 800 मीटर हिस्से का निर्माण उस समय प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था। सीसी रोड बनाने के साथ ही दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग ईंट भी बिछाई गई थी। मौजूदा समय में यहां पर सीसी सड़क धंस गई है और उसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दसकी वजह से क्षेत्र में यहां दुर्घटना भी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारियों का कहना है कि 800 मीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट से अधिक समय लग जा रहा है। कस्बे के शुभम जायसवाल, विजय वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, अनुभव प्रताप सिंह, अनिल कुमार, रामनरेश आदि ने बताया कि अधिकारी के मौके पर आते हैं तो उनसे शिकायत की जाती है, लेकिन इसके बाद भी अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया है।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अयोध्या डिवीजन के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि बभनान टाउन में राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सीसी सड़क है। उसके निर्माण के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, उस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें