फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में गले में जलन, सांस और वायरल संक्रमण के मरीजों का लगा तांता

Sun, 26 Apr 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी व सीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्वाधिक रोगी पेट संबंधित आए। गले में जलन, दर्द और बुखार के साथ खांसी के मरीज भी आए। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवाएं दी। कुल, 1645 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मरीजों की जांच की। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में रविवार को 32 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मेले में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, हड्डी दर्द, खुजलाहट आदि रोगों के आए मरीजों का इलाज हुआ। मेले में फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय दीपचंद व स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में आयोजित मेले में 20 मरीज ही आए। डॉ. मेहनाज गनी ने बताया कि गर्मी व धूप से बीमार मरीज अधिक रहे। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर आने की शिकायत लिए मरीज आए। फार्मासिस्ट गुलाम, स्टाफ नर्स लक्ष्मी त्रिपाठी, अंबिका गौड़, मनीषा, ओपी यादव, देवेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने मरीजों की जांच की। यहां 19 मरीज आए। कई मरीजों में डीहाईड्रेशन की शिकायत रही। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। वहीं, पीएचसी कुदरहा, पीएचसी बनकटी, मुसहा, हरदी, टिनिच में जैसे-तैसे मेले को निपटाया गया। कहीं-कहीं एलोपैथ के डॉक्टर न होने से परेशानी हुई। फार्मासिस्ट व आयुष डॉक्टर ने उपचार कर दवाएं दी।
विज्ञापन

-
भानपुर में 139 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। भानपुर सीएचसी के अधीन संचालित तीन पीएचसी पर मेला लगा। यहां कुल, 139 मरीजों की सेहत जांची गई। पीएचसी सगरा में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 58 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिष कुमार ने 46 मरीजों की जांच की। पीएचसी परसाकुतुब में 35 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जहां डाॅ. अजय सिंह ने परामर्श दिया और फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं बांटी।
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का हुआ आयोजन


हर्रैया। पीएचसी काशीपुर में आयोजित जन आरोग्य मेला में 48 मरीज आए। डॉ. नंदलाल यादव ने जांच की। फार्मासिस्ट अनिल वर्मा ने दवाएं दी। पीएचसी इंदौली में डाॅ. विपिन कुमार ने 52 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रहमान ने दवाएं दी। पीएचसी बेलभरिया में 41 मरीजों का उपचार हुआ। फार्मासिस्ट विवेकानंद भारती ने दवाएं बांटी। पीएचसी छावनी में 28 मरीजों की जांच हुई। डॉ. आरके धर द्विवेदी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक रहे। एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह, बहादुर ने सहयोग किया।
-
बनकटी में दो बजे तक 25 मरीजों की जांची गई सेहत

बनकटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सन्नाटा छाया रहा। डॉ. अंकुर शुक्ला ने ओपीडी में दो बजे तक 25 मरीजों की जांच की। पेट में दर्द, सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट पीपी पांडेय ने दवाएं बांटी। स्टाफ नर्स अस्मिता, सुनीता, सुभाष, अंजनी चौधरी ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें