फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तल्ख धूप ने छीनी बाजार की राैनक

विज्ञापन
बाजार में सन्नाटा। 
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू ने जिले के कारोबार की रफ्तार को थाम दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों में सहालग और गर्मी के चलते चार दिन के भीतर करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। आम दिनों में जिन बाजारों में रोजाना करीब आठ से 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता था, अब वहां दुकानों पर ग्राहक गिने-चुने दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सूरज चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवा की वजह से लोग बाजारों से दूरी बना कर घर में ही दुबके रह जा रहे हैं। दिन में सन्नाटा होने से बाजार ठंडा पड़ गया है। इससे व्यापारी चिंतित हैं। हालांकि, इन दिनों सिर ढकने के लिए गमछे की मांग बढ़ी है। बाजार में 100 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक के गमछे बिक रहे हैं।
शहर के गांधीनगर, मालवीय रोड, मंगलबाजार, पांडेय बाजार और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में यह स्थिति देखने को मिल रही है, यह शहर के व्यस्त बाजार हैं। यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती है, लेकिन अब व्यापारी बताते हैं कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बाजार लगभग खाली रहते हैं।
विज्ञापन

सिर्फ शाम के तीन-चार घंटों में थोड़ी बहुत खरीदारी हो पा रही है। इधर सहालग खत्म होने से कई कारोबार पर असर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी से राहत के लिए बाजारों में नगर पालिका की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। बाजारों में न तो ग्रीन मैट लगाई गई हैं और न ही पीने के ठंडे पानी या अस्थायी छाया की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें