फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कौलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगे हैंंडपंप खराब

Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बहादुरपुर ब्लाक के कलवारी बस्ती मार्ग पर स्थित कौलेश्वर नाथ मंदिर के परिसर में लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। परिसर में काली मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी के साथ बालू आ रहा है।
विज्ञापन

बरात घर के पास लगा दूसरा हैंडपंप भी खराब है। इसका ऊपर का हिस्सा उखाड़ने के बाद उस पर कपड़ा बांध दिया गया है। भीषण गर्मी में मंदिर में आने वाले श्रद्धालु दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं।
मंदिर के पुजारी संस्कार शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालु हमेशा अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उससे यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर में एक छोटा हैण्डपंप है। उसी से किसी तरह काम चल रहा है। इस समस्या से प्रधान को अवगत कराया गया है लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी के प्रधान दिनेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि हैंडपंप ठीक करने वाले को इसकी सूचना दे दी गई है। शीघ्र हैंडपंप ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें