वाल्टरगंज में रेलवेलाइन पर किया गया मरम्मत कार्य।
- फोटो : udhampur news
वॉल्टरगंज। वाल्टरगंज कस्बा-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे स्टेशन का पूर्वी समपार फाटक रविवार को दिन भर बंद रखा गया। इसके चलते इस मार्ग का आवागमन ठप रहा। यहां दिन भर लाइन मरम्मत का कार्य चलता रहा। हालांकि रेलवे की ओर से पूर्व में इसकी सूचना दे दी गई थी। वाल्टरगंज कस्बे में मुख्य मार्ग पर ही रेलवे का समपार फाटक हैं। इस रास्ते से लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों का आना जाना रहता है। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण जिला मुख्यालय भी इसी रास्ते से जाते हैं। लेकिन, समपार फाटक बंद होने से लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।
समपार फाटक के उत्तरी छोर के कस्बा निवासी एवं भरवलिया, हरदी बाबू, भिटिया आदि गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए मनौरी होकर हाईवे पकड़कर जाना पड़ा। हालांकि इस बीच रेल संचलन होता रहा।