फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संकल्प से सिद्धि को साकर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार नौ वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश के समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
विज्ञापन

योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के बाद उपलब्धियों की भरमार है। कमजोर वर्ग को आवास, पेंशन, मुफ्त अनाज, मुफ्त रसोई गैस आदि सुविधा मिलने के साथ प्रदेश उद्यम के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर पहुंचा है। अब वह दिन दूर नहीं जब यूपी रोजगार का हब बनेगा। इससे यूपी के लोगों का पलायन रुकेगा और घर-घर समृद्धि भी आएगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों की एक लघु फिल्म को भी देखा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री और डीएम ने कृत्तिका ज्योत्सना ने विश्व श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों में टूलकिट मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान/ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, प्रधानमंत्री आवास, रेशम, आरसेटी योजना के तहत ब्यूटी पार्लर के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। स्कूली बच्चों को पुस्तक भेंट किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र, जिलाध्यक्ष अपना दल राजमणि पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें