भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के मनौढी मे टेंट हाउस की दुकान से शटर का ताला तोड़कर अल्टीनेटर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने सोनहा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह मनौढी में किराये की दुकान में टेंट का कारोबार करते हैं। 17 मार्च की रात किसी ने शटर का ताला तोड़कर कमरे में रखे जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर लिया। संवाद