बस्ती। गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती के रास्ते मुंबई बांद्रा को जाने वाली गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था। जिसके चलते इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को दूसरे ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
स्पेशल ट्रेन के निरस्त होने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जिन्होंने दो माह पहले कंफर्म टिकट बुक कराए थे। उन्हें ट्रेन के निरस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। यात्री जगदेव प्रसाद और उमेश कुमार ने बताया कि बस्ती से रतलाम जंक्शन तक यात्रा करनी थी, लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से मजबूर होकर टिकट वापस करना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जाने वाली गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल विशेष ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया था। जबकि नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही है, कुछ स्पेशल ट्रेन लेट हुई हैं।