फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रस्तावित अंडरपास के लिए भेजी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन के सबसे व्यस्त बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रस्तावित व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) निर्माण की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पूर्व में बने प्रस्ताव में तकनीकी सुधार के बाद नया डीपीआर बनाकर अनुमोदन के लिए मंत्रालय में भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। एनएचएआई गोरखपुर ने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है और प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए सक्षम प्राधिकारी के पास भेज दिया गया है। पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि पत्र लिखकर एनएचएआई से वीयूपी के निर्माण संबंधित जानकारी मांगे थे। बताया कि पिछले कई वर्षों से पॉलिटेक्निक चौराहे पर वीयूपी निर्माण की मांग को लेकर संबंधित विभागों से पत्राचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व विभाग ने अवगत कराया था कि डीपीआर सलाहकार द्वारा व्हीकल अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है लेकिन प्रस्ताव में कुछ तकनीकी विसंगतियां होने के कारण उनका निराकरण कराया जा रहा था। प्राप्त नवीन पत्र में बताया गया है कि डीपीआर पूर्ण करते हुए प्रस्ताव तैयार कर दिया है। वर्तमान में यह प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी के समक्ष विचाराधीन है। सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरव गुप्ता विक्की ने कहा कि डीपीआर तैयार होने और प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए भेजे जाने से निर्माण की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। उनका कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने से पॉलिटेक्निक चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें