फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवती और भाई को पीटा

Wed, 07 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में युवती से आपत्तिजनक ढंग से इशारा करने पर सोमवार को विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर एक युवक का चालान किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बाइक सवार तीन युवकों ने बाग से गुजर रही युवती को मोबाइल नंबर लिखकर पर्ची दी और उसे फोन करने को कहा। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती बताई।
युवती के परिजनों ने युवकों से पूछा तो मनबढ़ युवकों ने भाई और युवती से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कई लोग युवती के घर पर पहुंच गए और मारपीट कर अपशब्द कहने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। छावनी पुलिस ने इस प्रकरण में इरफान अली, मो. आरिफ उर्फ गट्टू, इरशाद के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें