फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काॅन्फ्रेंस काॅल में आशा को जोड़कर दिया झांसा, युवक के खाते से डेढ़ लाख उड़ाए

Thu, 15 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। गर्भवतियों के प्रसव के बाद सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला लाभ दिलाने का लालच देकर साइबर ठग ने गायघाट निवासी दुर्गेश नाम के युवक के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। युवक को झांसे में लेने के लिए जालसाज ने गांव की आशा कार्यकर्ता को भी कांफ्रेंस काॅल में जोड़ लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जिले में जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही और मातृ वंदना योजना में धांधली की चल रही जांच के बीच इन सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी दुर्गेश कुमार मौर्य ने नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार को उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। उसने खुद को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि, आपकी गर्भवती पत्नी के प्रसव के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद मिलेगी।



दुर्गेश के मुताबिक फोन करने वाले युवक ने कहा कि आपके गांव की आशा बहू से बात करके जरूरी पंजीकरण के लिए कह देता हूं ताकि आपको कोई दिक्कत न आए। इसके बाद उसने आशा बहू को भी काॅन्फ्रेंस काॅल पर जोड़ लिया और उससे प्रसव के दाैरान जरूरी कागजात जमा कराने की बात कही। इसी बातचीत के क्रम में उसने दुर्गेश से आधार कार्ड नंबर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी ले ली। झांसे में आकर दुर्गेश सब बताता रहा।
विज्ञापन




थोड़ी देर बाद दुर्गेश के खाते से 1.51 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तब उसे ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



कोट



गायघाट निवासी युवक के साथ हुई ठगी के मामले में नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। किसी भी सरकारी योजना के नाम पर आने वाली कॉल पर ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ऐसे मामलों से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन




- संजय सिंह, सीओ कलवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें