फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मूड़घाट में बनेगा एक और अंत्येष्टि स्थल

विज्ञापन
मूड़घाट पर पूर्व में बना अंत्ये​ष्टि स्थल निष्प्रयोज्य
विज्ञापन
बस्ती। शहर में एक और अंत्येष्टि स्थल का विकास किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन 39 लाख रुपये खर्च करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर से सटे मूड़घाट गांव के पास अंत्येष्टि स्थल मूड़घाट पर वैसे तो पहले ही एक अंत्येष्टि स्थल का विकास कार्य कराया है, लेकिन वह निष्क्रिय है। निर्माण के बावजूद वहां अभी तक एक भी शव का अंतिम क्रिया नहीं हो सका। चूंकि, बताया गया कि कुछ सुविधाएं नहीं मिल सकी थीं। जो अब खंडहर में है। अब, फिर से वहां नगर पालिका परिषद नगरीय अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत 39 लाख रुपये खर्च कर उसे स्थल पर एक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करवा रही है। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि इस कार्य में कई छोटे बड़े कार्य शामिल हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें