फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एक प्रत्याशी ने किया नामाकंन, 29 पर्चे बिके

Thu, 02 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नामाकंन परिसर के बाहर संजय प्रताप जायसवाल समर्थको की लगी भीड़।
विज्ञापन
27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के नामाकंन के पहले दिन रूधौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा  बृहस्पतिवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो, हर्रैया से नौ, महादेवा सुरक्षित से सात और रूधौली विधानसभा क्षेत्र के 11 सहित कुल 29 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। पर्चा लेने वाले प्रमुख नामों में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह हर्रैया से,  राज्यमंत्री एवं सपा विधायक राम करन आर्य महादेवा सुरक्षित से, पूर्व विधायक एवं बसपा प्रत्याशी दूधराम और भाजपा के रवि सोनकर महादेवा सुरक्षित से और भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से शामिल रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नामांकन के साथ पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं भानपुर तहसील के एसडीएम एससी शर्मा ने बताया कि संजय प्रताप जायसवाल ने दो बजकर 55 मिनट पर पर्चा दाखिल किया। बताया कि कुल 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। हर्रैया से जिन अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं उनमें भाजपा के अजय कुमार सिंह, निर्दलीय राजशेखर सिंह, श्रीराम सोनकर, राजनरायन मिश्र, छक्कनराम, शिवकुमार त्रिपाठी, बालकृष्ण पांडेय, राजनरायन गुप्त और शिवप्रसाद का नाम शामिल है। महादेवा सुरक्षित विधानसभा से कुल सात लोगों ने पर्चे लिए। राज्य मंत्री एवं सपा प्रत्याशी रामकरन आर्य, बसपा के पूर्व विधायक दूधराम,  भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर, निर्दल शिवकुमार रहलौत, उमेश व्यास, रमेश चंद्र एवं अशोक कुमार गौतम का नाम शामिल है। 

इसी तरह सदर विधानसभा से पीस पार्टी के अमरपाल सिंह व एक निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा लिया। नामांकन पत्र लेने और उसे दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। 10 को पर्चों की जांच होगी और 13 को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। चुनाव 27 फरवरी को होगा। पर्चा लेने और नामांकन की प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही पूरे जिले में राजनीतक सरगर्मी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें