फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीजन का सबसे ठंडा रहा 2025 का पहला दिन

Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भीषण ठंड में अलाव तापते वाल्टरगंज के लोग
विज्ञापन
19 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं उठ सका तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनवरी 2025 लगते ही मौसम कूल-कूल हो गया। दिनभर सात से 10 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ के कारण मौसम का तेवर काफी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सीजन के सबने कम यानी 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा का रुख भांपकर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच-छह दिन सर्दी का प्रकोप ऐसे ही कायम रहेगा। बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहने के आसार हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है।बुधवार की सुबह नौ डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों को ठिठुरते देखा गया। धूप खिलने के बावजूद गलन में कोई कमी नहीं आई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पछुआ हवा की रफ्तार 13 किमी प्रतिघंटे से घटकर सात-आठ किमी प्रति घंटे रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके असर से बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। मगर, न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर पहुंच जाएगा। इसलिए उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की भोर में जब निकलेंगे तो हाड़ कंपाने वाली सर्दी से कुछ राहत महसूस होगी। मगर, यह राहत दो-तीन दिन से ज्यादा बरकरार नहीं रह पाएगी। मौसम के बदले तेवर के चलते यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बाइक लेकर ड्यूटी पर पहुंचने वालों को भी ठंड के कारण दिक्कत हुई। वहीं गृहिणियों को भी रोजमर्रा के काम निपटाने में ठंड के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें