दुबौलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के किसान शुक्रवार को राजभवन परिसर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से आयोजित भोज में शामिल हुए। इस दौरान दुबौलिया के किसान अली अहमद ने अपने खेत में उगाई लौकी राज्यपाल को भेंट की।
पांच अगस्त को राज्यपाल के बस्ती आगमन पर कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में आयोजित कार्यक्रम में इन किसानों ने अपने उत्पादों को राज्यपाल को भेंट किया था। उन्होंने उसकी सराहना की थी। उन्हीं किसानों में एक थे दुबौलिया क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी अहमद अली। उनके पास अपना खेती नहीं है बल्कि, वह किराये पर खेत ले कर आधुनिक तरीके से सब्जी की खेती करते हैं।
मौजूदा समय में अहमद अली के खेत में लौकी के पौधे लगाए हैं। अहमद अली ने बताया की स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित भोज में अपने खेतों में तैयार लौकी को राज्यपाल को भेंट किया। संवाद