रुधौली। रुधौली थाना क्षेत्र के पैड़ा गांव में रविवार को 24 वर्षीय सिद्धार्थ ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह भगवानदास का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सिद्धार्थ गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसने घर के कमरे में रोशनदान से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुधा बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिजनों का कहना है कि महज एक हफ्ता पहले ही सिद्धार्थ के पिता घायल हो गए थे। घर का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।