बभनान। कस्बे के वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने अवर अभियंता व कर्मचारियों के साथ बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ।
अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नियमित पर्यवेक्षक किया जा रहा है। शिवाजी नगर वार्ड में तालाब का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है । वहां पर पथवे,लाइट, बैंच व घाट का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस वार्ड में करीब 40 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसे जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा ।
इस मौके पर नगर पंचायत के लिपिक हरिप्रताप नरायन श्रीवास्तव और तकनीकी टीम मौजूद रहे।