बस्ती। आर्य समाज नई बाजार पुरानी बस्ती की ओर से सुर्तीहट्टा में आयोजित सात दिवसीय सनातन महापर्व श्रावणी-2026 ई. का आरंभ यज्ञ से हुआ। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया गया। ऋग्वेद के मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं।
मुख्य वक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि श्रावणी पर्व संस्कारों को अपनाने का संदेश देता है। इस उपकर्म में जनेऊ धारण करने की परंपरा और वेद प्रचार पर जोर दिया गया है। आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में किए जाने वाले सभी श्रेष्ठ कार्य वेद मार्ग पर चलकर ही संभव हैं। प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि यज्ञ के बाद भजन व प्रवचन हुआ। 12 सितंबर तक कार्यक्रम चलेगा। भजनोपदेशिका विदुषी रूक्मिणी आर्य ने भजन सुनाया। संचालन गरुण ध्वज पांडेय ने किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, देवव्रत आर्य, आदित्य नारायन गिरि मौजूद रहे। संवाद