फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एसबीआई के सामने ट्रक से डीसीएम टकरा गई। डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम चालक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने चालक को सुरक्षित करते हुए डीसीएम को किनारे कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आगरा जिले के शमसाबाद से गोभी लादकर एक डीसीएम मंगलवार को कुशीनगर जा रही थी। भोर में तीन बजे कप्तानगंज फ्लाई ओवर को पार कर डीसीएम कप्तानगंज एसबीआई के पास पहुंची। डीसीएम के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे डीसीएम पीछे से जा टकराई। डीसीएम के केबिन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक दीपक (27) पुत्र राजू निवासी सैया जिला आगरा कूदकर जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें