फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटबाॅल की मंडलीय टीम जाएगी आगरा, दिखाएगी अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आगरा मंडल में सात से 14 सितंबर तक आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले दिन जनपद स्तरीय ट्रायल में 20 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल में जमकर पसीना बहाया। बताया गया कि इसमें से सफल खिलाड़ी पांच सितंबर को आयोजित मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस खेल में वही खिलाड़ी शामिल होंगे जिनकी आयु एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के मध्य है। शनिवार को मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे। कोच के नेतृत्व में टीम आगरा मंडल में खेलने जाएगी। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें