फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हत्या के आरोप को कोर्ट ने नहीं माना, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में अदालत ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग खारिज कर दी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौधरी संदीप सिंह की अदालत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। अदालत ने प्रथम दृष्टया कोई संज्ञेय अपराध नहीं पाया।
विज्ञापन

अदालत ने माना कि युवक महेंद्र कुमार उर्फ अरुण की मौत जहर देने से नहीं हुई थी। उसकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में सिर पर लगी चोट के कारण हुई। यह मामला महसो पश्चिम टोला निवासी सुंदरी देवी के बेटे महेंद्र की मौत से जुड़ा है। सुंदरी देवी ने जेठू निषाद और विवेक वरुण पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि महेंद्र 25 मई 2026 को गुजरात से लौट रहा था। दोनों युवक उसे घर ले जाने के बजाय अपने साथ बस्ती ले गए। महेंद्र के पास 18 महीने की कमाई वाला बैग और अटैची थी, जो गायब हो गई थी। परिजनों को देर रात दुर्घटना की सूचना मिली और महेंद्र को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 26 मई की सुबह उसकी मौत हो गई।
सुंदरी देवी ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को जहर देकर मारा गया और उसकी संपत्ति गायब कर दी गई। उन्होंने थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का उल्लेख किया, जिसमें मौत का कारण कोमा और सिर में चोट बताया गया। रिपोर्ट में जहर दिए जाने का कोई प्रमाण नहीं था।
विज्ञापन

घटना का विवरण

अदालत के आदेश के अनुसार, महेंद्र ने दोनों युवकों के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद वह संतोष कुमार के यहां एक बरही कार्यक्रम में शामिल हुआ और कुटियाज ढाबा पर भोजन किया। वहां से लौटते समय स्कूटी के सामने अचानक बिल्ली आ गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सबसे पीछे बैठे महेंद्र के सिर में चोट लगी। अदालत ने पाया कि जहर देने के आरोप की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें