फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरब्रिज के निर्माण में आई तेजी...मिलेगी जाम से मुक्ति

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ​स्थित ओवरब्रिज पर शुरू हुआ छत कार्य।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के शुगर मिल गेट के करीब बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी से जल रहा है। इससे पुल का आकार दिख रहा, उम्मीद है कि अगले साल से वाहन ओवरब्रिज से होकर क्रॉसिंग पार करेंगे। पुल के सभी पिलर बन कर तैयार हो गए हैं। स्पैन का काम भी शुरू हो गया है। पुल बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। क्रॉसिंग के कारण आवागमन बाधित नहीं होगा। जल्द ही नीचे से ट्रेन गुजरेगी और ऊपर गाड़ियों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग के चलते थोक व्यापार मंडी पांडेय बाजार नई बस्ती से कटा-कटा रहता है। हालांकि, अब ओवरब्रिज बन जाने से यह संकट खत्म हो जाएगा। बताया गया कि रोडवेज तक छोटे-बड़े सभी वाहन सीधे दौड़ लगाएंगे। वहीं गांधीनगर की तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी नई हलचल देखने को मिलेगी। ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में दो रेलवे फाटक होने के कारण आधे शहर का आवागमन दूभर हैं। ओवरब्रिज बनाने की शासन से स्वीकृति मिली तो इस क्षेत्र में जाम की जटिल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद को पंख लग गया है। लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही थी। अब वह मांग हकीकत में बदलती दिख रही है। रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 198 पर ओवरब्रिज निर्माण की गति देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही पुल के जरिये आवागमन करेंगे।
पहली बार निरस्त हो गया था शुगरमिल गेट पर ओरवब्रिज का प्रस्ताव : पुरानी बस्ती क्षेत्र में रेलवे स्टेशन होने के कारण दो क्रॉसिंग हैं। पूर्वी केबिन चीनी मिल गेट और पश्चिमी केबिन पांडेय बाजार चौराहे के निकट है। दोनों जगहों पर क्रॉसिंग होने से शहर की आधी आबादी इधर से उधर आसानी से नहीं हो पा रही थी। यहां घंटों जाम लगता है। पहली बार ओवरब्रिज का प्रस्ताव पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर तैयार किया गया। लेकिन, इसके जद में कई मकान और दुकान आने के कारण इसका विरोध हो गया। बाद में यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें